भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली, नौ चौके और 14 छक्के लगाए। मैच के बाद स्लेजिंग करने वाले विकेटकीपर को भी करारा जवाब दिया।
अंडर-19 एशिया कप के पहले ही मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 14 छक्के लगाए। वैभव की 171 रनों की पारी से भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 433 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में यूएई की टीम 199 रन ही बना सकी और मुकाबले को भारत ने 234 रनों से जीत लिया।
बल्लेबाजी के दौरान वैभव को यूएई के विकेटकीपर सालेह अमीन लगातार कुछ बोलते रहे और स्लेज करते रहे। वैभव से जब मैच के बाद प्रेजेंटेशन में इस बारे में पूछा गया किया कि विकेटकीपर ने लगातार स्लेज किया तो वैभव ने कहा, “मैं बिहार से हूं। पीछे से कोई कुछ भी बोले, उतना फर्क नहीं पड़ता। कीपर मुझसे बात कर रहा था, यह उनका काम है, लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा था और वही करना चाहता था जो मैं चाहता था।”
