हेरोइन सप्लाई नेटवर्क के आठ पेडलर्स गिरफ्तार, अब तक 19 आरोपी सलाखों के पीछे

रायपुर, 12 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आठ पेडलर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इससे पहले पुलिस इस केस में पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करों सहित स्थानीय नेटवर्क के 11 आरोपियों को पकड़ चुकी है। अब तक इस मामले में कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इससे पहले की कार्रवाई में 412.87 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन, क्रेटा कार (सीजी/04/क्यूएच/7491), तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद किए गए थे। जब्त हेरोइन की खुदरा कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और दस्तावेजों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नेटवर्क में सक्रिय आठ पेडलर्स की पहचान कर उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार पेडलर्स की पहचान इस प्रकार की गयी है: मुजम्मिल खान उर्फ बाबा – ताज नगर, टिकरापारा, रायपुर, छत्रपति अम्भोरे उर्फ ददु – महावीर नगर, राजेन्द्र नगर, रायपुर, रितुराज ठाकुर – दरभंगा, बिहार (वर्तमान में हीरापुर, रायपुर), हुसैन खान उर्फ मुर्गी – गोकुल नगर, टिकरापारा, रायपुर, मोहम्मद फोरात अब्बास – मोमिन पारा, आजाद चौक, रायपुर, शिशिर राय – सागर, म.प्र. (वर्तमान में सुंदर नगर, रायपुर), संतोष धनवानी – कटोरा तालाब, सिविल लाइन, रायपुर

तथा सैय्यद आसीफ अली – नया पारा, गोलबाजार, रायपुर।

पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21सी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

Next Post

फिजी के राष्ट्रपति 25 को ग्वालियर आएंगे, पीएम मोदी भी रहेंगे साथ

Tue Aug 12 , 2025
ग्वालियर। फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबलावू 25 अगस्त को ग्वालियर आएंगे। फिजी के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते है। फिजी के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी दोनों नेता करीब दो घंटे तक ग्वालियर में साथ रहेंगे। अभी तक संभावित कार्यक्रम के मुताबिक फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबलावू […]

You May Like