सत्ता के सुर बदले तो मेला बाबा गंगाराम से छीना,अब धरने पर बैठे

खंडवा। नवचंडी मंदिर के मेले की जमीन 40 साल से विवादों के चक्रव्यूह में फंसी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जमीन का अधिग्रहण कर नगर निगम को आधिपत्य सौंप दिया था। 36 साल से बाबा गंगाराम मेला लगा रहे थे।
सत्ता के सुर बदलने के बाद नगर निगम ने उन्हें मेले से बेदखल कर दिया। मेला ठेके पर दे दिया।
बाबा ने तोड़ी चुप्पी
आक्रोशित बाबा लंबी कार्रवाई के बाद अब धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कई संगीन आरोप नगर निगम पर लगाए हैं। बाबा गंगाराम ने आरोप लगाते हुए कहा कि 31 जनवरी 1996 को प्रस्ताव पास कर मंदिर का मेला इस जमीन पर लगा था।
क्या बोले नगर
निगम के जिम्मेदार?
इस संबंध में नगर निगम के पदाधिकारियों का कहना है कि में मेले को व्यवस्थित तरीके से लगाया जा रहा है। कार्यक्रम भी हो रहे हैं। लोग यहां भारी संख्या में पहुंचते भी हैं। नगर निगम इस मेले की जमीन को ठेके पर देकर आय कमाती आती है। जो शहर हित में खर्च की जा रही है। निगम के अधिपति की भूमि से किसी को व्यक्तिगत फायदा देना अनुचित है।
बाबा गंगाराम की
सबसे बड़ी चूक!
कलेक्टर ने मेले की जमीन के लिए अधिग्रहण की कार्रवाई की। कलेक्टर ने भूमि बाबा को देने के लिए कहा, तो उन्होंने इनकार कर दिया,कि किसी अर्ध शासकीय संस्था को दे दें। नगर निगम के नाम जमीन हो गई। अब सत्ता बदल गई है। रोज नए पेंच आ रहे हैं ।
निगम कर रही निर्माण
यह जमीन खाली रहनी थी। यहां किसी तरह की मंदिर या मस्जिद नहीं बनी थी। नगर निगम सब काम का उल्लंघन कर रहा है। मेले को ठेके पर दे दिया गया है। मेले का शुल्क वे बराबर जमा करने आए हैं। ठेके पर मेले की जमीन देने पर उन्होंने कई आवेदन दिए लेकिन किसी ने उसका जवाब नहीं दिया।
भाजपाई को ठेका
देने का आरोप
बाबा का आरोप है कि भाजपा के व्यक्ति को ही मेला लगाने का ठेका दे दिया गया। उन्होंने पसीने से मेले को व्यवस्थित किया। बड़े आयोजन करवाए, लेकिन अब वह सब बंद हो गए हैं। इस मेले का इतिहास देखें, तो 1995 से 2000 में भूमि के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई।

36 साल से लगा रहे थे मेला

1990 से गंगाराम बाबा मेला लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नौचंडी मंदिर में दर्शन के लिए आते रहते थे। वहां उन्हें मेले की भूमि का प्रस्ताव दिया गया। तत्कालीन कलेक्टर एसके वशिष्ठ और महापौर अणिमा उबेजा से मिले।

Next Post

पुलिस का एक्शन : 5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue Sep 16 , 2025
शाजापुर। आगर-मालवा जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखते हुए कोतवाली पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर मालीखेड़ी रोड स्थित नाग महाराज मंदिर के पास दबिश देकर पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्फेज उर्फ याटा (20) […]

You May Like