पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 44वां जन्मदिन परिवार संग मनाया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। वहीं उन्हें 11 दिसंबर को सम्मानित भी किया गया।
भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपना 44वां जन्मदिन परिवार के साथ सादगी भरे अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने पत्नी और बच्चों के साथ केक काटा। समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युवराज के जन्मदिन पर फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मशहूर युवराज आज भी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं। परिवार के साथ बिताया गया उनका यह निजी पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
