तीन दिवसीय दौरे पर लियोनेल मेसी भारत पहुंचे

लियोनेल मेसी आज 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर भारत आ चुके है। इस दौरान वो चार शहरों में जाएंगे और मैत्री मैच का हिस्सा भी बनेंगे।

दिग्गज महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज 13 दिसंबर से तीन दिनों तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मेसी भारत के चार बड़े शहरों में जाएंगे। इसके साथ ही एक मैत्री मैच में भी शामिल होंगे। जो मेसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच खेला जाएगा। मेसी का इतंजार भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए समाप्त हो गया है। वो 13 से 15 दिसंबर तक भारत के दौरे पर है। आइए जानते हैं कि मेसी का भारत दौरे पर किस तरह का कार्यक्रम रहेगा।

अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में फीफा विश्व कप का खिताब दिलाने वाले लियोनल मेसी शनिवार को मियामी से सुबह 1.30 बजे कोलकाता पहुंच चुके हैं। इस बीच वह कुछ समय के लिए दुबई में भी रुकेंगे। शनिवार को सुबह 9:30 बजे से उनका मीट-एंड-ग्रीट सेशन शुरू होगा।

Next Post

कंबोडिया पर थाईलैंड ने बरसाए बम, 20 की मौत तो 5 लाख लोग हुए बेघर

Sat Dec 13 , 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद कंबोडिया ने थाईलैंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंबोडिया का कहना है कि […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।