सीधी: मझौली नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक–1 निवासी श्री मार्तण्ड प्रसाद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आज जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर भवन, सीधी में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ली।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह ने श्री चतुर्वेदी का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि श्री चतुर्वेदी के संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा की भावना से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि श्री चतुर्वेदी के जुड़ने से मझौली क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूती प्राप्त होगी।
