जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित घोषणा की।
अधिसूचना के अनुसार, अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति वसीम सादिक नरगल, न्यायमूर्ति राजेश सेखरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति वसीम सादिक नरगल, न्यायमूर्ति राजेश सेखरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी को जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी पदोन्नति की घोषणा से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया ‘एक्स’ साझा की है।

Next Post

आधी आबादी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस का संघर्ष नहीं रुकेगा : अलका

Mon Mar 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा है कि देश में आधी आबादी के साथ मोदी सरकार न्याय नहीं कर पा रही है और उनकी आवाज दबाकर महिला आरक्षण विधेय को लागू नहीं किया जा रहा है इसलिए महिल कांग्रेस के कार्यकर्ता देश की […]

You May Like