जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 12 से ज्यादा लोगों ने की फायरिंग, दो घायल

ग्वालियर: जिले में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी हो गई, 2 लोग घायल हो गए. पिछोर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में 10 से ज्यादा लोगों की ओर फायरिंग की गई. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच कर रही है. फायरिंग के बाद से गांव में तनाव का माहौल है.
पिछोर थाना क्षेत्र के सहोना गांव में जमीन संबंधी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. 12 से अधिक लोगों ने गांव में पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैल दी. गोलियां कई घरों की दीवारों, दरवाजे पर लगी है. पुलिस को कारतूस के खोखे भी मिले हैं. दोनों पक्षों में विवाद जमीन को लेकर था, जिसके चलते एक पक्ष ने कई राउंड गोलियां चलाईं. फायरिंग के दौरान 2 लोगों को गोलियों के छर्रे भी लगे हैं. गोलीबारी में अमरेश शर्मा एवं श्रीनिवास घायल हुए. वहीं, गांव के करीब 10 से 15 मकानों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं. घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है.

Next Post

जूडा के अध्यक्ष डॉ. गुर्जर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Thu May 21 , 2026
ग्वालियर: जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) के अध्यक्ष डॉ. धुआराम गुर्जर के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई. सिटी सेंटर स्थित उनके आवास को चोरों ने निशाना बनाया। चोर सोने चांदी के गहने, नगदी ले गए। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like