वार्ड पार्षद बनाम नपा अध्यक्ष: मुलताई महावीर वार्ड के भूमि पूजन पर शुरू हुआ लेटर और अहंकार का वार-पलटवार

मुलताई। नगर के महावीर वार्ड में पेवर ब्लॉक लगाने के भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद वंदना साहू को आमत्रंण की सूचना देर से दिए जाने से नाराज पार्षद वंदना साहू ने इसे महिला जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए इसे विधायक की मौन स्वीकृति बताया, वहीं उन्होंने वीडियो के माध्यम से अध्यक्ष नीतू परमार को उनकी वज़ह से ही अध्यक्ष पद प्राप्त होने की बात कहते हुए अध्यक्ष को बिन पेंदी की लोटी कहा था,उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने वंदना साहू के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि महावीर वार्ड पार्षद वंदना साहू को कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम की एक दिन पहले सभी पार्षदों के साथ सूचना गई थी। मेरे द्वारा किसी प्रकार का भेदभाव नही किया गया। लेकिन उनका अहंकार महावीर वार्ड की जनता जनता जनार्दन से बड़ा है।महावीर वार्ड में जैन समाज मंदिर में प्रागण में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्यक्रम था,जिसजे भूमि पूजन में ना आना उनका सबसे बड़ा अपमान है, जिसे जनता भूलेगी नही।एक जनप्रतिनिधि को अपना अहंकार एक तरफ रखकर जनता की सेवा मद सदैव तत्पर रहना चाहिए।उन्होने कभी किसी वार्ड के साथ भेदभाव नही किया, जिसका उदाहरण है कि उन्होने महावीर वार्ड में आरसीसी नाले का निर्माण एवं पेवर ब्लॉक का कार्य चालू किया।मै राजनीति से ऊपर उठकर सेवा करना चाहती हूं,आपके आरोप प्रत्यारोप मेरा हौसला नही तोड़ सकते।

 

 

Next Post

दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आज से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Mon Jun 1 , 2026
ग्वालियर :दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज 1 जून से होगा। यह आयोजन “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना के साथ 8 जून तक होगा।आयोजन समिति के अनुसार आज प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ […]

You May Like