भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महाराज बाड़े पर राष्ट्रगान में हुए शामिल

ग्वालियर: भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण द्वारा महाराज बाड़े पर पिछले 88 माह से निरंतर 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का आयोजन ठीक सुबह 8:30 पर चल रहा है। आज रविवार को भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा आए। राष्ट्रगान के बाद उनका सम्मान मोतियो की माला श्रीफल पटका पहनाकर किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री ने आपने उद्बोधन मे शाखा-समर्पण के द्वारा देशभक्ति जागृत करने के लिए 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का निरंतर 88माह से बिना रुकावट के आयोजन करने के लिए शाखा-समर्पण राष्ट्रगान परिवार टीम को शुभकामनाएँ दी।

राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने बताया कि यह कार्यक्रम बोर्डर पर हमारे उन सैनिक अर्धसैनिक बल को शुभ कामनाएँ देने के लिए शुरु किया गया था जो बोर्डर पर हर समय हर मौसम मे सीमा पर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं। इस अवसर पर शाखा संरक्षक संयोजक अरविंद दूदावत, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, संगठन सचिव संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रगान समिति के पन्नालाल निरंकारी, कमल रजक, महेश जैसवाल, लक्ष्मण नारायण बघेल, अशोक पमनानी, रामबाबू, सुरेश अरोरा, महादेव प्रजापति, विजय शाक्य, प्रकाश राव मदान, हीरालाल जैन और काफी तादाद में बच्चे उपस्थित थे। शाखा-समर्पण ने जिन बच्चियों को गोद लिया है, उनमें पूजा अरोरा, रोनक रजक को मोतियों की माला से राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा ने सम्मानित किया।

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, शैक्षणिक आयोजन को मिली गरिमा

Sun Dec 14 , 2025
इंदौर: प्रदेश के मुख्यमंत्री के इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इसके पश्चात एयरपोर्ट पर ही आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सराफा विद्या निकेतन स्कूल के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के […]

You May Like