इंदौर: प्रदेश के मुख्यमंत्री के इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इसके पश्चात एयरपोर्ट पर ही आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सराफा विद्या निकेतन स्कूल के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित स्मृति पुस्तक का विमोचन किया गया।
विद्यालय की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और योगदान को समर्पित इस पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अन्य अतिथियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय की स्वर्ण जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के योगदान की सराहना की।
