दिल्ली में भर्ती पूर्व विधायक मुकेश चौधरी के स्वास्थ्य के लिए भिंड में पूजन पाठ

भिंड: दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती ब्रेन हेमरेज से पीड़ित भिंड के पूर्व विधायक मुकेश चौधरी के स्वास्थ्य लाभ के लिए आज भिंड में पूजन पाठ एवं विशेष प्रार्थना की गई। भिंड के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पंडितों द्वारा 151 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

भिंड शहर के कॉटनजीन रोड स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर 151 हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में बड़ी संख्या में भिंडवासियों ने भाग लिया।

Next Post

खरगे-प्रियंका ने की बिहार के हर वोटर से मतदान करने की अपील

Thu Nov 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और राज्य में परिवर्तन को एक नई दिशा दें। श्री खरगे ने […]

You May Like

Play sound