इंडिगो की न्यू ईयर सेल, किराया 1,499 रुपये से शुरू

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को न्यू ईयर सेल की घोषणा की जिसमें घरेलू मार्गों पर किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है। इंडिगो ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 13 से 16 जनवरी तक जारी रहेगी। इसमें घरेलू मार्गों पर सभी कर एवं शुल्क सहित किराया 1,499 रुपये से शुरू होगा। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर किराया 4,499 रुपये से शुरू होगा। साथ ही चुनिंदा 6ई एडऑन पर 70 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

इस ऑफर के तहत 20 जनवरी से 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। बुकिंग यात्रा से कम से कम सात दिन पहले करानी होगी।
इंडिगोस्ट्रेच का किराया चुनिंदा घरेलू मार्गों पर 9,999 रुपये से शुरू होगा।
एयरलाइन ने बताया कि इंडिगो की वेबसाइट, ऐप, व्हाट्सऐप और एआई एसिस्टेंट 6ईस्काई से सीधे टिकट बुक कराने पर दो साल तक के बच्चों के टिकट एक रुपये में बुक कराये जा सकेंगे।

Next Post

यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना रिकॉर्ड

Tue Jan 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री दिसंबर में 26.8 प्रतिशत बढ़कर 3,99,216 इकाई पर पहुंच गयी। यात्री वाहनों में कारें, उपयोगी वाहन और वैन शामिल होते हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में नयी पीढ़ी के सुधारों और रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दरों में […]

You May Like