गणेश चतुर्दशी के पूर्व सर्विस रोड से मंदिर तक पहुंच मार्ग को करें रिपेयर

इन्दौर: बुधवार को खजराना गणेश मंदिर के आसपास चल रहे विकास कार्यों का महापौर ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खजराना गणेश मंदिर की पहुंच मार्ग के गड्ढे भरने और रिपेयर करने आदेश दिए. वहीं मास्टर प्लान सड़क निर्माण में बाधक निर्माण स्वेच्छा से हटाएं जाने के प्रशंसा की. अधिकारियों को सड़क निर्माण के साथ सभी काम समाज सीमा में पूरा लगने के आदेश भी दिए.

आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गणेश चतुर्थी के पहले खजराना सर्विस रोड, खजराना मंदिर पहुंच मार्ग, जमजम चौराहा से एडवांस एकेडमी तक निर्माणधीन मास्टर प्लान सड़क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महापौर ने खजराना चौराहा सर्विस रोड एवं लेफ्ट टर्न को देखा. उन्होंने गणेश चतुर्थी के पहले खजराना चौराहा सर्विस रोड से खजराना मंदिर तक पहुंच मार्ग का रिपेरिंग एवं सर्विस रोड पर जल जमाव को क्लीयर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए.

इसके बाद महापौर भार्गव द्वारा कनाडिया से गणेश खजराना मंदिर तक कनेक्टिंग रोड के मध्य भाग का भी निरीक्षण किया गया. महापौर भार्गव ने खजराना स्थित जमजम चौराहा से एडंवास एकेडमी तक 29.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणधीन मास्टर प्लान सड़क का अवलोकन किया. इस दौरान महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, राजेश उदावत, पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार,उस्मान पटेल,रूबीना इकबाल खान, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल एवं निगम के अधिकारी मौजूद थे.

स्वेच्छा से हटा रहे निर्माण
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षदों ने बताया कि रहवासियों द्वारा स्वेच्छा से सड़क निर्माण में बाधक हटाने का काम किया जा रहा है. महापौर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोगों ने स्वेच्छा से निर्माण हटाना शुरू कर दिया है. साथ ही मास्टर प्लान सड़क के बेस होने पर स्टॉर्म वॉटर लाईन, पेय जल लाईन व जल निकासी का काम करने के अधिकारियों को निर्देश दिए है

Next Post

भीड़ में श्वान लाने पर पशुप्रेमी ने की शिकायत

Thu Aug 21 , 2025
इंदौर: छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता उमंग सिंघार द्वारा भारी भीड़ के बीच श्वान को लेकर किया प्रदर्शन अब विवादों में घिर गया है, पशुप्रेमियों ने इसे अनुचित बताते हुए प्रशासन और सरकार से कार्रवाई की मांग की.छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने हाल ही में विरोध प्रदर्शन के दौरान […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।