भीड़ में श्वान लाने पर पशुप्रेमी ने की शिकायत

इंदौर: छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता उमंग सिंघार द्वारा भारी भीड़ के बीच श्वान को लेकर किया प्रदर्शन अब विवादों में घिर गया है, पशुप्रेमियों ने इसे अनुचित बताते हुए प्रशासन और सरकार से कार्रवाई की मांग की.छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने हाल ही में विरोध प्रदर्शन के दौरान श्वान को साथ लाकर सभी का ध्यान खींचा. हालांकि, उनके इस कदम ने नया विवाद खड़ा कर दिया.

पशुप्रेमियों का कहना है कि हजारों लोगों की भीड़ में किसी जानवर को इस तरह लाना न केवल सुरक्षा की दृष्टि से गलत है बल्कि एनिमल वेलफेयर नियमों के खिलाफ भी है. इस मामले को गंभीर मानते हुए छिंदवाड़ा एसपी, कलेक्टर, एनिमल वेलफेयर बोर्ड, स्टेट एनिमल वेलफेयर बोर्ड, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई है. पशुप्रेमी प्रियांशु जैन ने शिकायत में कहा गया है कि इस तरह का प्रदर्शन जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार की श्रेणी में आता है, इसलिए इसके लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Next Post

लेबनान में सीरिया से हथियारों की तस्करी के आरोप में तीन फ़िलिस्तीनी गिरफ्तार

Thu Aug 21 , 2025
बेरूत, 21 अगस्त (वार्ता) लेबनान में सीरिया से हथियारों की तस्करी के आरोप में फिलिस्तीन के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेबनान की सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूहों को निशाना बनाकर चलाए गए एक सुरक्षा अभियान में दक्षिणी शहर सैदा के […]

You May Like