बिना अनुमति अवकाश पर लगाई रोक 

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले विधानसभा बजट सत्र के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं कि विधानसभा के प्रश्न जैसे ही प्राप्त होते हैं उसके उत्तर तैयार कर भेजने की व्यवस्था करें. उत्तर समयावधि में सही एव पूरक जानकारी सहित भेजने का उत्तरदायित्व संबंधित कार्यालय प्रमुख,प्रभारी अधिकारी का होगा.

जिला कार्यालय के राजस्व विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर परीक्षण कर समयावधि में भेजने के लिए एडीएम वृंदावन सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. सत्र के दौरान कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर न जाएं. मुख्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी. जिला कार्यालय एवं अन्य संबंधित कार्यालयों में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जाए तथा नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए, जो विधानसभा से संबंधित पत्राचार के लिए उत्तरदायी हो. इसके साथ ही विधानसभा बजट सत्र के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं.

Next Post

ऑक्सीजन देने वाले पौधों की महता को नहीं कर सकते दरकिनार

Mon Feb 16 , 2026
सीहोर।पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है. आक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता. हमें मुफ्त में आक्सीजन पेड़-पौधे ही देते हैं. बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. पर्यावरण संतुलन से ही मानव सुरक्षित व खुशहाल […]

You May Like

मनोरंजन