एकजुट होकर स्वच्छता के लिए सभी करें प्रयास: आरपी बैस

सिंगरौली : नगर पालिक निगम सभागार में आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण के दिशा निर्देशों के परिपालन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी-स्वच्छता निरीक्षक, अनुबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण टूलकीट में दर्शित सभी निर्देशों का जमीनी स्तर पर तैयारियों के लिए परिचर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश जारी किया गया और सभी मापदंडों के चेकलिस्ट अनुसार निरीक्षण करने को चर्चा में लाया गया, जिसके बाद कमियों को पूर्ण करने के लिए कार्य संपादित किए जा सके।

कार्यशाला के दूसरे शिफ्ट में मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान अंतर्गत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें सफाई मित्रों को उपलब्ध संसाधनों सहित सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान बैढ़न, नवजीवन बिहार और ग्रामीण जोन के सफाई मित्रों, स्वच्छता निरीक्षक और स्वच्छता उप पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की। कार्यशाला और प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन शहरी आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी, सहायक यंत्री दिनेश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, सीटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह सहित संस्था के सभी इंचार्ज, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला समेत सफाई मित्रों की मौजूदगी रही।

Next Post

पी-40 और पी-40 ए के फेर में उलझा प्रशासन, क्या जानबूझकर बदला गया कोर्ट का आदेश?

Fri Apr 10 , 2026
विजय शर्मा भोपाल: राजधानी के कोलार क्षेत्र में एक मकान को खाली कराने के आदेश को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है. मामला होशंगाबाद रोड स्थित बागमुगालिया क्षेत्र के संत आशाराम नगर का है, जहां पी-40 और पी-40 ए मकानों के स्वामित्व और कब्जे को लेकर अलग-अलग पक्षों के […]

You May Like