शिक्षकों को मिला भारतीय संस्कृति दूत गौरव सम्मान

नर्मदापुरम। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा नर्मदापुरम ने राष्ट्र की भावी पीढ़ी को भारतीय मूल्यों से जोड़ने में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। जिले की 126 शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को भारतीय संस्कृति दूत गौरव सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा के माध्यम से सांस्कृतिक, नैतिक और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रसार में उनकी भूमिका को मान्यता देता है। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की घोषणा की गई, जो 11 नवंबर 2025 को जिले के स्कूल और कॉलेज स्तर पर आयोजित होगी। समारोह में भोपाल जोन समन्वयक राजेश पटेल, प्रांतीय सह-समन्वयक रामचंद्र गायकवाड़, केएल पटेल और जिला समन्वयक अनुराग मिश्रा उपस्थित थे। संचालन सुरेश कोरडे ने किया और गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

Next Post

बालरंग प्रतियोगिता के समूह गान में ब्लू वर्ड विजेता

Mon Sep 22 , 2025
सीहोर. जिला स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता का आयोजन क्रमांक एक स्कूल में किया गया. प्रतियोगिता में जिले की सभी तहसीलों से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलाओं में भाग लिया. समूह गान की अंडर-14 श्रेणी में ब्लू वर्ड स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में आष्टा, इछावर, भैरूंदा एवं सीहोर के प्रतिभागियों […]

You May Like