नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) यात्री संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो अगले महीने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से मालदीव की राजधानी माले के लिए उड़ान शुरू करेगी।
एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि दोनों शहरों से बीच सीधी दैनिक उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि से पहले ही माले के लिए विमान सेवा मुहैया करा रही है। तिरुवनंतपुरम से माले के बीच एटीआर विमानों का परिचालन किया जायेगा।
इंडिगो के मुख्य विपणन अधिकारी विनय मल्होत्रा ने कहा कि इसके साथ ही भारत से मालदीव के बीच एयरलाइंस की उड़ानों की संख्या बढ़कर सप्ताह में 28 हो जायेगी।
Next Post
शहरी सहकारी बैंकों के डिजिटल कामकाज में तेज़ी लाने के लिए समझौता
Thu Sep 25 , 2025
मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) शहरी सहकारी बैंकों ( यूसीबी) के मंच राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड (एनयूसीएफडीसी) ने शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन को तेज़ करने के लिए सीएससीई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एनयूसीएफडीसी की यहां गुरुवार […]

You May Like
-
2 months ago
टॉस और ओस ने मैच में अहम भूमिका निभाई :राहुल
-
1 year ago
फुटपाथ के अतिक्रमण व टीन शेड हटाए
-
1 month ago
जात-पात को त्याग एक पंगत में बैठ किया भोजन
-
11 months ago
आईजीएल बोर्ड ने अक्षय ऊर्जा उद्यम को दी मंजूरी
