रुक्मणि विवाह प्रसंग में उमड़ा श्रद्धा सागर, भक्ति का संदेश

सलामतपुर। गल्ला मंडी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित देवेन्द्र भार्गव महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध से रुक्मणि विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणि ने बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में स्वीकार किया था, जबकि उनके भाई रुक्मी ने उनका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया था। रुक्मणि ने ब्राह्मण के माध्यम से कृष्ण को संदेश भेजा। कृष्ण कुंडिनपुर पहुंचे, रुक्मणि का हरण कर उन्हें द्वारका ले गए और विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। महाराज ने कहा, सच्ची भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। कथा में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की।

 

Next Post

परीक्षा में चाक-चौबंद व्यवस्था, छतरपुर पुलिस ने सभी केंद्रों पर तैनात किया बल

Thu Feb 19 , 2026
छतरपुर। पुलिस द्वारा जिले में चल रहे परीक्षा सत्र को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न […]

You May Like