श्रद्धा और संगठन की शक्ति के साथ निकली शौर्य यात्रा

जबलपुर। शनिवार को बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शौर्य यात्रा ने पूरे नगर को सनातन चेतना, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकता से ओत–प्रोत कर दिया। अनुशासन, उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ निकली इस यात्रा ने नगरवासियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। कार्यक्रम में किशन प्रजापत (केंद्र), विश्ववर्धन भट्ट (क्षेत्र संयोजक) सहित विभाग मंत्री, विभाग संयोजक, जिला मंत्री/संयोजक, प्रखंड एवं खंड के पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में सनातनी बंधुओं की उपस्थिति रही। शौर्य यात्रा के मार्ग में पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़े और जयघोष से वातावरण गूंज उठा। जय श्रीराम, भारत माता की जय और बजरंगबली की जय के नारों से नगर भगवामय हो गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडेय एवं नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, यह शौर्य यात्रा सनातन संस्कृति की शक्ति, संगठन की एकता और राष्ट्रधर्म के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक बनकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

Next Post

मेजबान मध्य प्रदेश का दबदबा, फाइनल में प्रवेश

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर। 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 दिसंबर 2025 तक जबलपुर में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और संस्कारधानी जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता […]

You May Like