उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपने नए दायित्व की शुरुआत आज बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन से की। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन से प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। खंडेलवाल ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों, पार्टी और समाज पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और प्रदेशवासी मिलकर राष्ट्र और समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहें, यही मेरी कामना है। खंडेलवाल के अनुसार, यह नई जिम्मेदारी उनके लिए गौरव और सेवा का अवसर है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
Next Post
कांग्रेस का ज्ञापन, 10 दिवस में सुधार नहीं तो आंदोलन
Thu Jul 3 , 2025
चुरहट (सीधी)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के निर्देशानुसार चुरहट क्षेत्र की आम जन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम चुरहट को ज्ञापन सौंप कर 10दिवस में समस्याओं के निकराकरण नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप […]

You May Like
-
10 months ago
वैष्णव ब्राह्मण समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली : साय
-
3 months ago
ज़ी म्यूजिक ने की यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ डील
-
4 months ago
प्राइवेट बैंक कर्मचारी ने जहर खाकर की आत्महत्या