शिक्षिका ने ऐसा नारा लगवाया की, निलंबित करने की उठी मांग

सिवनी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी तहसील बरघाट के स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतीक्षा मानगढ़े को निलंबित किए जाने की मांग विश्व हिंदू परिषद ने की है। इस संबंध का ज्ञापन अरी थाना में सोपा गया। जहां थाने में पदस्थ एएसआई शैलेंद्र तिवारी ने उक्त ज्ञापन को लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिसंबर सोमवार को गीता जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में चल रहे कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतीक्षा मानगढ़े द्वारा हिंदू बच्चों पर दबाव डालकर कथित रूप से 16 बार धर्म विशेष जुड़े नारे लगवाए गए।

जिसके कारण संपूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई एवं प्राचार्य द्वारा लगातार सोशल मीडिया में हिंदू विरोधी पोस्ट डालती रहती हैं। विश्व हिंदू परिषद प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख ने अरी थाना में लिखित शिकायत देते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी की प्राचार्य श्रीमती प्रतीक्षा मानगढ़े के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है वही उन्होंने लिखित शिकायत में लिखा की कार्रवाई नहीं किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Next Post

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह कल ग्वालियर, भिंड के व्यस्त दौरे पर

Thu Dec 4 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल शुक्रवार, 5 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। दोपहर में इंडिगो की फ्लाइट से ग्वालियर आने के बाद केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वे भिंड भी जाएंगे और शाम को ग्वालियर लौटकर इंपीरियल गोल्फ रिसॉर्ट में कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को […]

You May Like