दो एमडी ड्रग तस्करी मामलों में फरार आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार

इंदौर. नारकोटिक्स विंग ने एमडी ड्रग तस्करी के दो मामलों में फरार चल रहे आरोपी को मंदसौर जिले के सीतामऊ से गिरफ्तार किया है. आरोपी दोनों मामलों में लंबे समय से फरार था, पुलिस को उसकी तलाश थी. सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.नारकोटिक्स विंग ने इंदौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज दो अलग अलग मामलों में नागदा निवासी रईस पिता जब्बार उम्र 40 साल की तलाश की जा रही थी. दोनों मामलों में एमडी ड्रग जब्त की गई थी.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही थी. इसी दौरान उसके सीतामऊ क्षेत्र में होने की सूचना मिली. टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि एमडी ड्रग के दो मामलों में फरार आरोपी रईस को मंदसौर जिले के सीतामऊ से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से दोनों मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

भंडारी ब्रिज के पास बोरी में गांजा लेकर बैठा था तस्कर, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Wed Nov 11 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 4.503 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, अड़ीबाजी और जुआ एक्ट सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.क्राइम […]

You May Like