पंचांग 16 जनवरी 2025:-
रा.मि. 26 संवत् 2081 माघ कृष्ण तृतीया गुरूवासरे रातअंत 4/10, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 11/43, आयुष्मान योगे रात 1/51, वणिज करणे सू.उ. 6/42 सू.अ. 5/18, चन्द्रचार कर्क दिन 11/43 से सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 16 जनवरी 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारम्भ में मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी. मन व्यथित रहेगा. दौड़धूप अत्याधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा. राजनैतिक क्षेत्र में विवाद की स्थिति आने का योग है. वर्ष के मध्य में आत्म विश्वास जागेगा. साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों से मेल मिलाप होगा. वर्ष के अन्त में अचानक धन लाभ का योग है. व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसिक कार्यों में आत्म विष्वास में सफलता का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का मन व्यथित रहेगा. मित्रों के प्रति उदासीनता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यस्तता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रवास में सावधानी वांछनीय. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक विवाद की संभावना है. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक क्षेत्र में धन लाभ के योग पाये जाते हैं.
————————————————————
आज का भविष्य- गुरूवार 16 जनवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, चंचल तथा व्यवहारकुशल होगा, जन्म स्थान से दूर रहकर अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता का भक्त होगा, दूर दराज की यात्रा अधिक पसंद करेगा, तेजस्वी और निडर होगा. सर्विस करना पसंद करेगा.
————————————————————
मेष- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, आकस्मिक खर्च होगा, कामकाज पूरा होगा, नये कार्य बनने का योग है.
वृषभ- समय पर सोचे कार्य बनने का योग है, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन आदि में व्यय होगा, मानसिक संतोष बना रहेगा.
मिथुन- विशेष श्रम एवं प्रयास से कार्य में सामान्य सफलता मिलेगी, विवादों को न बढ़ायें, प्रतिष्ठा मिलेगी, अनावश्यक व्ययभार बढ़ सकता है.
कर्क- नई जिम्मेदारी आने से चिंतित हो सकते हैं, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, शोध कार्य में शुभ समाचार मिलेगा, सुखशांति बनी रहेगी.
सिंह- उच्च अध्ययन में अच्छी सफलता के योग हैं, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग बनेगा.
कन्या- कार्यस्थल पर विवाद की संभावना, सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी, अचानक कोई सुखद एवं लाभदायक सूचना मिलेगी, प्रवास का योग प्रबल है.
तुला- कानूनी मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, अचानक लाभहो सकता है, शारीरिक शिथिलता दूर होगी.
वृश्चिक- समय के साथ तौर तरीके में बदलाव कर लें, मेल-जोल बढ़ेगा, व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रह सकती है, मनोरंजन के साधन बनेंगे.
धनु- परिचितों को जानबूझकर नाराज न करें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कार्य की अधिकता से मानसिक पीड़ा होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा.
मकर- ले देकर कार्य कराने की योजना सफल रहेगी, संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा, मनोरंजक यात्रा हो सकती है.
कुम्भ- लोग दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा.
मीन- नया घर खरीदने का मन बनेगा, साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है, नवीन कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
————————————————————
व्यापार भविष्य-
माघ कृष्ण तृतीया को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, सन् मैथी के भाव में सामान्य घट-बढ़ रहेगी, मोठ, मसूर बाजरा, मक्का, मॅूगफली, गुड़ तेल, घी, के भाव में तेजी रहेगी, भाग्यांक 2563 है.
————————————————————
