राष्ट्रीय खेल: आठवें दिन कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

देहरादून, 05 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल के आठवें दिन की पदक तालिका में कर्नाटक अब तक कुल 53 पदक के साथ शीर्ष स्थान पर है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 09 कांस्य पदकों के साथ कुल 40 पदक जीते और दूसरा स्थान बरकरार रखा।

महाराष्ट्र ने अब तक 16 स्वर्ण, 33 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 76 पदक जीते हैं। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण यह तीसरे स्थान पर है।

तमिलनाडु 11 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

हरियाणा ने सात स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य के साथ अब तक कुल 39 पदक अपनी झोली में डाले हैं। वहीं, दिल्ली ने सात स्वर्ण, 10 रजत और सात कांस्य पदकों के साथ केवल 24 पदक अपने नाम किए। पंजाब ने छह स्वर्ण, सात रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 25 पदक जीते हैं।

मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक तीन स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 26 पदक जीत चुका है, लेकिन वह 15वें स्थान पर है। 38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Next Post

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाटरशेड यात्रा का किया शुभारंभ

Wed Feb 5 , 2025
जल जीवन का आधार और माटी हमारा अस्तित्व खुद के और अपनों के लिए पानी और मिट्टी बचाना है ये वाटरशेड यात्रा धरती बचाने की यात्रा है इस विशेष अभियान को जनता का आंदोलन बनाएं प्रधानमंत्री मोदी जी दूरदर्शी, आने वाले 100 साल तक की सोचते हैं नई दिल्ली/ भोपाल, […]

You May Like