बारां में डोडा चूरा ले जाते आरोपी गिरफ्तार

बारां, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने “नशा-विनाश” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पप्पू धीमर के मकान की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति बैग लेकर बैठा है, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ हो सकते हैं। इस पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उसके बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश मीणा (43) के रूप में हुई है।

Next Post

फायर ब्रिगेड के 11 कर्मचारियों को किया जा रहा गुमराह, निगामायुक्त से शिकायत

Fri Apr 17 , 2026
जबलपुर: साहब….स्थापना विभाग और विधि विभाग के अधिकारियों द्वारा अग्रिशमन दल विभाग जबलपुर के हम 11 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र लाने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है जबकि वर्ष 2016 में मप्र हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया था कि उन सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। बावजूद […]

You May Like