दुष्कर्म का आरोपी सलमान अभी भी फरार, CCTV फुटेज आया सामने

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के पांजरा गांव में छह साल की मासूम बच्ची से हुए दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी सलमान का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह घटना के बाद गांव की दुकान से बेखौफ होकर सिगरेट लेता नजर आ रहा है।पुलिस इस सीसीटीवी का जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना के बाद का है, जिसमें वह स्वेटर पहने हुए है।

फुटेज में दिख रहा है कि जब गांव वालों ने उसे देखा और उसे देख कर चिल्लाये तो वह जंगल की तरफ भाग निकला।दुष्कर्म का आरोपी सलमान घटना के लगभग छह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

आरोपी को पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें अधिकारी और पुलिस के जवान सहित 300 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिले में कल इस मामले को लेकर दिन भर प्रदर्शन चला, जिसके बाद से गौहरगंज में भारी पुलिसबल तैनात किया हुआ है।गौरतलब है कि बच्ची के साथ गत शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद से आरोपी फरार है और बच्ची गंभीर स्थिति में भोपाल के एम्स में भर्ती है।

Next Post

आईसीसी ने पर्थ की पिच को 'बहुत अच्छा' कहा

Thu Nov 27 , 2025
दुबई 27 नवंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पर्थ में खेले गये पहले एशेज टेस्ट मैच जो कि दो दिन में सामप्त हो गया था कि पिच को ‘बहुत अच्छी’ श्रेणी का करार दिया है। मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से पिच को लेकर दी गई आधिकारिक रिपोर्ट […]

You May Like