चंबल में बाढ़ के बाद पलायन शुरू, तमाम गांवों में भरा पानी, युद्धस्तर पर राहत अभियान

मुरैना: चंबल में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने मप्र एवं उप्र के बॉर्डर पर बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ के हालात निर्मित कर दिए हैं। चंबल खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। 133 मीटर से ऊपर जलस्तर पहुंच गया है। चंबल नदी के किनारे बसे गांव के लोगों ने सुरक्षित स्थानों को पलायन शुरू कर दिया है।

चंबल के बढे जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने अधीनष्थों के साथ चंबल क्षेत्र का लिया था जायजा लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।चंबल में बाढ़ के चलते कई गांव प्रभावित हुए हैं। पिनाहट की उमरैठापुरा बस्ती में ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने से दर्जनभर घर डूब गए हैं। युद्धस्तर पर राहत अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

Thu Jul 31 , 2025
लंदन, 31 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल लगातार पांचवें टेस्ट में टॉस हारे हैं, बतौर कप्तान ऑली पोप ने भी चारों टॉस हारे थे लेकिन आज उन्होंने टॉस जीत लिया। इंग्लैंड […]

You May Like