हर हफ्ते दें निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट: सारंग

भोपाल, 17 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में खेल और युवा कल्याण की बैठक में नाथू बरखेड़ा में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कार्य के प्रगति की समीक्षा की।

श्री सारंग ने फेज-दो में हो रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की डिजाइनिंग और ले-आउट में और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित मल्टीलेवल पार्किंग के स्थान पर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनाने एवं ओपन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हर हफ्ते निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में खेल संचालक राकेश कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, कांट्रेक्टर, कंसल्टेंट, आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री सारंग ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फेज-I एवं फेज-II में चल रहे निर्माण कार्य की डिजाइन और ले-आउट में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शीघ्र ही सभी आवश्यक सुधार के बाद तय समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री सारंग ने जल आपूर्ति एवं भंडारण की क्षमता, सीवेज, फायर सेफ्टी, सर्वर रुम, कैफेटेरिया, मीटिंग हॉल एवं साइनेज की व्यवस्था का प्रॉपर प्लॉन तैयार कर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सभी बुनियादी सुविधाएं विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जा सकें इसके लिए विस्तृत प्लान भी तैयार किया जा रहा है।

फेज-I में एथलेटिक्स स्टेडियम, हॉकी स्टेडियम, एथलेटिक्स प्रैक्टिस फील्ड एवं हॉकी प्रैक्टिस फील्ड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। फेज-II में मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम, एक्वाटिक्स सेंटर, फुटबाल हाई परफार्मेंस सेंटर, स्टॉफ एवं स्टुडेंट्स रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स एवं थ्री-डे प्रैक्टिस एंड इक्वेस्ट्रियन ट्रैक का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

Next Post

बैढ़न अचंल में एक घंटे बारिश

Sat May 17 , 2025
सिंगरौली। जिले में आज दोपहर बाद फिर से मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बैढ़न इलाके में एक घंटे से अधिक समय तक तेज बूंदाबांदी होती रही। वही चितरंगी नगर में बवंडर व बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। दरअसल आज दिन शनिवार की दोपहर करीब 2 […]

You May Like