इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

लंदन, 31 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल लगातार पांचवें टेस्ट में टॉस हारे हैं, बतौर कप्तान ऑली पोप ने भी चारों टॉस हारे थे लेकिन आज उन्होंने टॉस जीत लिया।

इंग्लैंड की कप्तानी संभाल रहे ऑली पोप ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्होंने ओवरकास्ट परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया है।

भारतीय कप्तान गिल ने कहा कि अगर वह मैच जीतते हैं तो उन्हें टॉस हारने का मलाल नहीं है। गिल ने कहा कि उनके गेंदबाज इस मुकाबले के लिए तैयार हैं। भारत में तीन बदलाव हैं। पंत की जगह जुरेल, करुण नायर शार्दुल ठाकुर की जगह और प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं।

टीमें

भारत : 1 यशस्वी जायसवाल, 2 के एल राहुल, 3 बी साई सुदर्शन, 4 शुभमन गिल, 5 करुण नायर, 6 ध्रुव जुरेल, 7 वॉशिंगटन सुंदर, 8 रवींद्र जडेजा, 9 आकाश दीप, 10 प्रसिद्ध कृष्णा, 11 मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड : 1 जैक क्रॉली, 2 बेन डकेट, 3 ऑली पोप (कप्तान), 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रूक, 6 जेकब बेथेल, 7 जेमी स्मिथ, 8 क्रिस वोक्स, 9 गस एटकिंसन, 10 जेमी ओवर्टन, 11 जॉश टंग

 

Next Post

डिजिटल इंदौर की नई उड़ान: क्लीन ओर डिजिटल बस स्टॉप्स की सौगात

Thu Jul 31 , 2025
इंदौर। शहर स्मार्ट और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा चुका है। महापौर एवं आईसीटीएसएल चेयरमैन पुष्यमित्र भार्गव ने आज शहरवासियों को सर्वसुविधा युक्त डिजिटल बस स्टॉप्स की अनोखी सौगात दी। एक साथ कई डिजिटल बस स्टॉप्स का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि क्लीन […]

You May Like