सीहोर। ग्राम फूल मोगरा में अनुसूचित जाति मालवीय समाज के चार पट्टाधारकों को 12 एकड़ पट्टे की भूमि पर प्रशासन ने कब्जा दिलाया. बताया जाता है कि राजाराम, कैलाश व जीवन मालवीय तथा महेश मालवीय को शासन द्वारा भूमि का पट्टा प्रदान किया गया था. आरोप है कि उक्त भूमि पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फरीदा बी और सलीम बेग द्वारा करीब 15 वर्षों से कब्जा कर फसल ली जा रही थी. प्रकरण में कलेक्टर डॉ. के. बालागुरु, एसडीएम तन्मय वर्मा के निर्देशानुसार मंडी पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र वर्मा और पटवारी शिवानी काशलीवाल ग्राम फूल मोगरा पहुंचे और पट्टाधारकों को मौके पर कब्जा दिलाया. कार्रवाई के बाद मालवीय समाज के लोगों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया.
