शिवपुरी में चलते ट्रक के केबिन में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आज मंगलवार दोपहर एनएच-46 पर एक चलते ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना कमला एग्रो वेयरहाउस और पेट्रोल पंप के पास हुई।

ट्रक चालक रामभजन बिहार के मोतिहारी का निवासी है और बिहार से धान लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था। रास्ते में अचानक केबिन से धुआं उठने लगा, जो देखते ही देखते आग में बदल गया। रामभजन ने ट्रक रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया। ट्रक में भरी धान को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Next Post

श्योपुर में आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue Dec 16 , 2025
श्योपुर:आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। वे अपने लंबित मानदेय, प्रोत्साहन राशि और कुष्ठ रोग सर्वे और एलटीटी भुगतान की मांग को लेकर पहुंची थीं। कार्यकर्ता जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचीं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अगस्त 2025 से मासिक मानदेय और प्रोत्साहन राशि […]

You May Like