
उदयपुर, 14 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में पुनावली गांव में पिछले तीन दिनों से लापता वृद्ध दंपती के शव शुक्रवार सुबह उनके ही मकान में एक बड़े संदूक में बरामद हुए।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को लहरी लाल पालीवाल (70) एवं उनकी पत्नी राधा देवी गुरुवार से ही गायब थे। पुनावली गांव वासी और उनके रिश्तेदार उनकी तलाशी कर रहे थे। पुलिस में भी उनके गुमशुदा के रिपोर्ट दर्ज करवायी गयी थी।
इसी बीच शुक्रवार सुबह लहरी लाल के पड़ोसियों ने उनके मकान से दुर्गंध आने के चलते इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी शैतान सिंह नाथावत घटनास्थल पर पहुंचे और मकान के दरवाजे खुलवाकर अंदर तलाश की तो एक बड़े संदूक में दोनों पति-पत्नी के शव मिले। घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ अमृता दुहन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
