इंदौर: बदमाशों को जिलाबदर करने की कार्रवाई में भंवरकुआं पुलिस ने बदमाशों के घर के बाहर जाकर ही अनाउंसमेंट किया. ताकि उसे समाज से बाहर किया जा सके और उसकी अपराधिक गतिविधयों पर अंकुश लग सके.पुलिस कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार भंवरकुंआ पुलिस द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के तहत आरोपी शैलेन्द्र बाबा नामक बदमाश को जिलाबदर आदेश देते हुए उसके मोहल्ले में अनाउंसमेंट किया.
शैलेन्द्र पिता नारायण बागले उर्फ बाबा खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज है. इसी द्वारकापुरी और खजराना क्षेत्रों के दो और कुख्यात बदमाशों को भी जिलाबदर किया गया है. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीरखेड़ी में रहने वाले अश्विन भालसे तथा खजराना थाना क्षेत्र के रामकृष्णबाग में रहने वाले भीम उर्फ भीमसिंह को भी जिलाबदर किया गया है.
