शराबी ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला

आक्रोशित महिलाओं ने घेरा थाना
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत कूडन गांव में शराब के नशे में धुत होकर एक बदमाश ने उपद्रव मचाया। महिला के साथ छेड़छाड की जब विरोध किया तो उस पर हमला किया। मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत कायमी की जिसके विरोध में महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की।

जानकारी के मुताबिक भेड़ाघाट थाना क्षेत्र मेंं शराब के नशे में धुत होकर एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, जब महिला ने विरोध किया तो उस पर हमला करते हुए चोट पहुुंचा दी थी और भाग गया था। मामले की शिकायत थाने में की गई परंतु पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत कायमी की जिससे आक्रोशित महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया।

Next Post

हाईकोर्ट मेें क्लर्क महिला के घर चोरी

Wed Mar 19 , 2025
सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत सिंधी धर्मशाला के पास चोरों ने हाईकोर्ट में क्लर्क महिला के सूने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर संदेही की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक चंचल वंशकार […]

You May Like