राहुल गांधी के दौरे में कलेक्टर-SP गायब! पटवारी ने सरकार पर उठाए सवाल 

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज, मंत्रियों-अधिकारियों के टकराव और अलग-अलग घटनाओं में हुई मौतों को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे में कलेक्टर और एसपी की गैरमौजूदगी को प्रशासनिक अराजकता बताया। पटवारी ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा समेत अन्य मंचों पर शिकायत करने की बात कही।

पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके दौरे में कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी प्रशासनिक जिम्मेदारी थी। उनके मुताबिक उन्होंने मुख्य सचिव और दोनों अधिकारियों से बात कर दौरे में मौजूद रहने को कहा था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस दोनों अधिकारियों की शिकायत विधानसभा में करेगी। विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने, आईएएस-आईपीएस एसोसिएशन के साथ राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री को शिकायत भेजने की बात भी उन्होंने कही।

Next Post

कैप्टन स्मित मच्छार ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया: मोदी

Fri Oct 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई लोगों की जान बचाने वाले जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले के दौरान दिखाई गयी उनकी अदम्य वीरता, तेजी से फैसला करने की […]

You May Like