देवसर जियावन थाने की कमान फिर डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को

सिंगरौली: जिले के देवसर जियावन थाने में एक बार फिर डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा जारी आदेश के तहत उनकी पुनः पदस्थापना की गई है। डॉ. सिंह इससे पूर्व भी देवसर जियावन थाने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके कार्यकाल को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता व कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए

रखने के लिए जाना जाता रहा है। उनकी वापसी से थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर उनके पुनः प्रभार संभालने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Next Post

मुझे लगता है जनरल नरवणे सही बोल रहे हैं : राहुल

Tue Feb 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की पुस्तक के प्रकाशन को लेकर भ्रम की जो स्थिति सामने आई है उसमें सही वही लगता है जो जनरल नरवणे कह रहे हैं। श्री गांधी ने मंगलवार […]

You May Like