तेज रफ्तार कार ने लोडर ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर

 

रीवा, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्तंड क्रमांक 3 स्कूल के सामने बीती रात्रि एक भीषण सडक़ हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने लोडर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी सहित ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस सडक़ दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है और कार को जप्त कर लिया है.

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फोर व्हीलर वाहन का चालक अत्यधिक नशे की हालत में था. वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे लोडर ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने घायल ऑटो चालक को अस्पताल भेजा. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को तुरंत इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल भेजा, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने दुर्घटनाकारित फोर व्हीलर वाहन को जप्त कर लिया है और उसे थाने में खड़ा करवाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

राष्ट्रगीत के गायन के साथ हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

Sun Aug 9 , 2026
श्योपुर।कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के शिविरार्थियों की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर […]

You May Like