चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत बाई का बगीचा में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने मिलकर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। चाकू बाजी में मृतक का भाई घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार, विशाल सोनकर (44), निवासी सिंधी कैंप हनुमानतल को रविवार को बाई का बगीचा में प्रियांश रैकवार और सावन सोनकर ने अपने साथियों साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण विशाल की स्थिति नाजुक हो गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चाकूबाजी में बीच बचाव के दौरान मृतक का भाई अंकित सोनकर भी घायल हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस इस पूरे मामले के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य कारण मान रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक और मुख्य आरोपी दोनों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और दोनों रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

बिना सूचना, बिना वर्दी, तडक़े 6 बजे रेड, दो प्रधान आरक्षक बने बंधक

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत सकरी में नियमों को ताक पर रखकर दो प्रधान आरक्षक सादे कपड़ों में पहुंच गए जिन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया । हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन ग्रामीणों का सब्र टूट गया, और उन्होंने एकजुट होकर तिलवारा थाने का घेराव कर दिया और […]

You May Like