इंडिगो की फ्लाइट में फंसे यूपी के दो दिग्गज: लखनऊ की जगह भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल। खराब मौसम के बीच दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6 ई-6476 को सोमवार को दोपहर को इमरजेंसी लैडिंग कराई गई. इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सफर कर रहे थे. बताया जाता है कि फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच भी गई थी, लेकिन पायलट की तीन बार लैंडिंग की कोशिश फेल रही, इसके बाद प्लेन को भोपाल लाया गया. यहां राजाभोज एयरपार्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए. बतादें कि पिछले तीन दिनों से बादल छाये हुए हैं जिसकी वजह आंधी और बारिश भी हो रही है. सोमवार को भी मौसम शुष्क रहा जिससे हल्की बारिश की हुई.

 

Next Post

मप्र में सीवेज प्रबंधन का डिजिटल कायाकल्प: गरुड़ पोर्टल से होगी 42 एसटीपी की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग

Tue May 5 , 2026
भोपाल। प्रदेश में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को आधुनिक तकनीकी से सुसज्जित करने की तैयारी की जा रही है. जिसके लिए प्रदेश सरकार ने गरुड़ पोर्टल बनाया है, जिस पर प्रदेश के 52 में से 42 सीेवेज ट्रीटमेट प्लांट का डाटा अपडेट किया जाएगा. वर्तमान में इसकी पहल नगरीय प्रशासन एवं […]

You May Like