सडक़ दुर्घटना में चाचा की मौत, 2 भतीजे गंभीर

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात बड़ा सडक़ हादसा हो गया। एनएच-30 पर ग्राम कंचनपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में चाचा धर्मजीत पटेल (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ पटेल के पेट में दर्द था। इसी कारण वह अपने चाचा धर्मजीत पटेल और छोटे भाई धीरू पटेल के साथ बाइक से गांव झाली से अमरपाटन अस्पताल जा रहे थे।

रास्ते में कंचनपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सौरभ और धीरू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात थाना पुलिस हाइवा और उसके चालक की तलाश कर रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

Next Post

48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री…कल पुतिन से की थी मीटिंग, तेहरान में हलचल तेज

Tue Apr 28 , 2026
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस दौरे के बाद फिर पाकिस्तान पहुंचे हैं। 48 घंटों में यह उनकी तीसरी यात्रा है; अमेरिका-ईरान तनाव कम करने के कूटनीतिक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचे हैं। पिछले […]

You May Like

मनोरंजन