ट्यूब में छिपाकर बेची जा रही थी शराब, आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर देशी शराब जब्त

सतना :चौराहे के निकट खड़ा एक व्यक्ति और उसके पीछे रखे दो टायर ट्यूब को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना कठिन था कि वहां पर शराब बेची जा रही होगी. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो ट्यूब के अंदर देशी हाथ भ_ी की 60 लीटर शराब भरी पाई गई. जिसे देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब जब्त करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

चेहरा थाना प्रभारी सतीष मिश्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम खोखर्रा चौराहे पर पहुंच गई. बाईपास खोखर्रा चौराहे पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति वहां पर खड़ा है और उसके निकट बड़े टायर के दो ट्यूब रखे हुए हैं. पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति भागने लगा. जिसे देखते हुए पुलिस की शंका प्रबल हो गई और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया.

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शोभनाथ प्रजापति पिता मुंशीलाल उम्र 25 वर्ष निवासी खोखर्रा के तौर पर हुई. वहीं जब ब्लाडर की जांच की गई तो उसमें देशी हाथ भट्टी की शराब भरी मिली. ब्लाडर में कुल 60 लीटर शराब पाई गई. जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रु आंकी गई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ब्लाडर में भरकर शराब बेच रहा था. जिसे देखते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 2 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया.
  डेढ़ क्विंटल महुआ जब्त
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मैहर जिले के ताला थाना अंतर्गत मुकुंदपुर चौकी पुलिस ने ग्राम कंदेहली में दबिश दी. जहां पर जांच के दौरान एक कच्चे मकान में प्लास्टिक के 15 लीटर वाले 18 डिब्बे रखे मिले. जिन्हें खोलकर देखा गया तो उसमें महुआ लाहन रखा हुआ था. जिसे देखते हुए पुलिस ने वहां पर मौजूद 150 किलो महुआ लाहन जब्त कर लिया. इसके साथ ही उक्त मकान में रहने वाली महिला और आस पास के लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए.

Next Post

महिला वाटर पोलो क्वार्टर फाइनल में चीन से भारतीय टीम हारी

Fri Oct 10 , 2025
अहमदाबाद, (वार्ता) 11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के छठे दिन गुरुवार को वाटर पोलो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम को चीन ने 6-34 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुकाबले में चीन ने शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और पहले क्वार्टर […]

You May Like