तीन घंटे की मषक्कत के बाद जलप्रपात में फंसे युवकों को निकाला सुरक्षित

छिंदवाड़ा। जिले में रविवार को हुई तेज बारिश के बीच मोहखेड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध कुकड़ीखापा जलप्रपात में अचानक जलस्तर बढ़ने से तीन युवक चट्टान पर फंस गए। तीनों युवक महाराष्ट्र के नागपुर जिले से पिकनिक मनाने पहुंचे थे। जलप्रपात के नीचे उतरकर चट्टान पर बैठे युवक बारिश के बाद चारों ओर पानी भर जाने से आगे नहीं बढ़ सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और युवकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मषक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार नागपुर जिले से तीन युवक रविवार को कुकड़ीखापा जलप्रपात घूमने आए थे। जलप्रपात के नीचे पहुंचने के बाद तीनों एक चट्टान पर बैठकर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान दोपहर में हुई बारिश के कारण जलप्रपात में अचानक पानी बढ़ने लगा। देखते ही देखते जिस चट्टान पर युवक बैठे थे, उसके चारों ओर पानी भर गया। पानी का बहाव बढ़ने के कारण युवकों के लिए वापस ऊपर आना मुश्किल हो गया। जलप्रपात के आसपास मौजूद अन्य पर्यटकों ने भी अचानक बढ़ते पानी को देखकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। कुछ लोगों ने युवकों को चट्टान पर फंसा देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहखेड़ और उमरानाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद बचाव दल को बुलाया गया। स्टेट कमांड सेंटर एवं पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देशानुसार रेस्क्यू टीम प्रभारी गणेश कुमार धुर्वे, कंपनी कमांडर के 06 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम शासकीय मय आवश्यक सामग्री मौके पर पहुंची।

एनडीआरएफ के आठ सदस्यों ने निकाला सुरक्षित 

बताया गया कि एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। जलप्रपात में लगातार पानी का बहाव और फिसलन होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। टीम द्वारा सुरक्षा उपकरणों की मदद से युवकों तक पहुंचे। करीबन तीन घंटे चले रेस्क्यू के दौरान एक एक कर चारों युवकों को टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। कंपनी कमांडर ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण कुछ परेषानियों का सामना करना पड़ा। आखिरकार तीन घंटे की मषक्कत के बाद एक एक कर चारों को सुरक्षित निकाल लिया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने अपील की है कि बारिश के मौसम में कुकड़ीखापा जलप्रपात सहित जिले के अन्य जलप्रपातों में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों को जलप्रपात के निचले हिस्सों और चट्टानों पर ने जाने की सलाह दी है।

टीम में ये रहे शामिल 

बचाव में मुख्य रूप से प्रभारी गणेश कुमार धुर्वे, कंपनी कमांडर, सैनिक 1210 राजा मर्सकोले, सैनिक 1203 स्पर्श यादव, सैनिक 16 प्रवीण धुर्वे, सैनिक 1205 सुमित शर्मा, सैनिक 1202 दीपेंद्र बरकडे, सैनिक 75 अजय धुर्वे और सैनिक 02 सचिन विश्वकर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। मोहखेड़ टीआई संजय भलावी, उमरानाला चैकी प्रभारी राजेष साहू, एएसआई ंसंतोष बधेल, एससी ंष्याम ठाकरे, आर राजेंद्र भलावी,

इन युवकों को निकाला सुरक्षित

टीम ने चार युवकों को वाटर फॉल के लगभग 150 फिट सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिनमें श्याम पिता केशव बोरकर उम्र 25 साल निवासी नागपुर नंदनवन, अथर्व पिता आनंद राव ओके उम्र 22 साल, मनीष पिता रामेश्वर उइके उम्र 25 साल और सतीश पिता श्रवण बावने उम्र 23 नागपुर ंषामिल है।

Next Post

अपराधों पर अंकुश, अवैध गतिविधियों पर लगाम और यातायात व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

Sun Sep 13 , 2026
हटा/दमोह। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने रविवार को पुलिस थाना हटा परिसर में हटा अनुविभाग की अपराध समीक्षा बैठक लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया भी मौजूद रहे। बैठक में हटा एसडीओपी केपी सिंह, थाना प्रभारी […]

You May Like