बरगवां में टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन घायल

सिंगरौली । जिले के बरगवां के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर शुक्रवार को टैंकर ने खड़ी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो में सवार तीन यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच 39 पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बताया जाता है कि कृपाशंकर उम्र 40 वर्ष, रामपाल सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी कनई सहित अन्य घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Next Post

बैढ़न में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

Fri Jul 24 , 2026
सिंगरौली। नीट पेपर लीक के खिलाफ आज विभिन्न संगठनों ने न्याय के लिए प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में दिल्ली पुलिस और केन्द्र सरकार के द्वारा युवाओं पर लाठी चार्ज करने को लेकर दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं यह आयोजन जिला मुख्यालय बैढ़न के अम्बेडकर चौक पर हुआ। […]

You May Like