फरार आनंद देवकर की गिरफ्तारी की मांग तेज

देवास। निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आनंद देवकर की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। इस मामले में पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी आनंद देवकर ने कई लोगों से निवेश के नाम पर भारी रकम एकत्र की थी। आरोप है कि तय समय बीत जाने के बाद भी उसने न तो रकम लौटाई और न ही किसी प्रकार का निवेश लाभ दिया। पीड़ितों ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने लगभग एक माह पहले आनंद देवकर की पत्नी को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इससे नाराज पीड़ित पक्ष ने कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो अन्य आरोपी भी फरार हो सकते हैं।

इस संबंध में डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर जांच जारी है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार प्रयासरत है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है।

पीड़ित दीपक बारौल ने कहा कि आरोपी ने मेहनत की कमाई लेकर हम सभी के साथ धोखा किया है। अब उम्मीद है कि पुलिस जल्द कार्रवाई कर हमें न्याय दिलाएगी।

Next Post

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सहायक समिति प्रबंधक को सजा

Fri Oct 31 , 2025
सागर।विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सागर द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपी अशोक कुमार दुबे तत्कालीन सहायक समिति प्रबंधक बेरखेड़ी सडक़,तहसील राहतगढ़ को पांच वर्ष की सजा सुनाई गई. जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी अज्ञात शिकायत प्राप्त […]

You May Like

मनोरंजन