नेशनल हाइवे 45 पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी बस

रायसेन। नेशनल हाइवे 45 पर आज एक यात्री बस ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराकर खेत में जा गिरी।

ग्राम नोनिया बरेली के पास हुए इस हादसे में बस ड्राइवर को चोटें आई हैं और पैर फ्रैक्चर हो गया। बस में सवार बाकी सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आये।

पुलिस के अनुसार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सभी यात्रियों को दूसरी बस से भोपाल रवाना किया । ट्रेक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया ।

Next Post

पीथमपुर परीक्षा प्रसव कांड: दो अधिकारियों पर गिरी गाज

Sat Feb 28 , 2026
धार। धार जिले में परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान एक छात्रा के प्रसव व नवजात को जन्म देने के मामले में समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं देने पर विभागीय कार्यवाही शुरु हो गई है। जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा […]

You May Like

मनोरंजन