गणेश जी भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दे ताकि किसानों का भला हो 

धार. मैं भगवान श्री गणेश जी से यह प्रार्थना करता हूं कि वह मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दे ताकि किसानों को खाद मिले उनकी समस्या दूर हो और उनका भला हो सके मध्य प्रदेश में किसान बेहाल है उनके आंसू पोछने वाला कोई नहीं है उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा लेकिन सरकार का ध्यान किसानो की समस्या पर नहीं है ।

उक्त बातें गंधवानी में गणेश प्रतिमा वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कही साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कई बातें बोली और उपस्थित जनता को बताया कि भाजपा कैसे मध्य प्रदेश के यूवा और अन्य लोगों के साथ छलावा कर रही है यहां पर ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी एसडीएम प्रमोद गुर्जर को सौप गया।

कार्यक्रम को राधेश्याम मुवेल ओम सोलंकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कमला धार्वे राजेश पवार बाबूलाल जाट किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्षय आशिक खान विजय पंडित हरी आर्य जगदीश मालवीया हारून खत्री लखन काग विशाल मलवीय इकरार अली गोलू कनाश असफाक खान ठाकुर सरपंच सहित कई लोग थे कार्यक्रम का संचालन नेपाल मंडलोई ने किया तथा आभार महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीती महेश्वरी ने माना।

Next Post

उच्च न्यायालय के निर्देश पर मकान पर चला बुल्डोजर 

Wed Aug 27 , 2025
सिंगरौली।जिला मुख्यालय बैढ़न के ढोटी में आज दिन बुधवार की सुबह एसडीएम , तहसीलदार सिंगरौली के नेतृत्व में भारीभरकम पुलिस के साथ दो जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गये। जहां दुर्गावती पाण्डेय के मकान को कुछ हिस्से को जमीदोज करा दिया। इस दौरान दुर्गावती पाण्डेय समेत अन्य महिलाओं ने जमकर हंगामा […]

You May Like