नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार शाम को प्रारंभ हो रहे ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस सम्मेलन का आयोजन ब्राज़ील के राष्ट्रपति और ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने किया है। उम्मीद की जा रही है कि इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के व्यापार संबंधी बातचीत के अलावा अमेरिका के ऊंचे आयात शुल्क को लेकर विस्तार से चर्चा की जायेगी।
यह बैठक नेताओं के स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य अमेरिका की आक्रामक आयात शुल्क नीतियों के जवाब में ब्रिक्स सदस्यों के लिए एक साझा दृष्टिकोण तैयार करना है।
Next Post
जीनियस के छात्र सूरज का चयन राज्य स्तरीय फुटबाल के लिए हुआ
Mon Sep 8 , 2025
इटारसी:लोक शिक्षण संचनालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल बालक 19 वर्षीय प्रतियोगिता में जीनियस प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटारसी के छात्र सूरज सराठे का चयन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआl यह प्रतियोगिता सिरोंज विदिशा जिले में आयोजित की जा रही हैl सूरज सराठे का चयन होने पर […]

You May Like
-
2 months ago
पारा 8 डिग्री: शीतलहर से ठिठुर रहा शहर
-
2 months ago
तापमान लुढक़ा, बड़ी गलन भरी ठंड, अलाव की उठी मांग
