ओंकारेश्वर में काली घटा छाई, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

ओंकारेश्वर, नवभारत न्यूज, ओंकारेश्वर।* ज्योतिर्लिंग तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में रविवार अपरान्ह 4 बजे अचानक काली घटा छा गई और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

बरसात के दौरान तीर्थ यात्रियों को दुकानों में लगे तिरपाल के सहारे खड़े रहना पड़ा।

लंबे अंतराल के बाद हुई इस बारिश से पहले बादल गरजने लगे और मौसम ठंडा हो गया। इससे पूर्व भीषण गर्मी और उमस से नागरिक परेशान थे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Next Post

यूएन रिपोर्ट: आतंकवादी अब युवाओं और बच्चों को निशाना बनाने के लिए गेमिंग प्लेटफॉर्म्स का कर रहे हैं इस्तेमाल

Sun Sep 13 , 2026
न्यूयार्क, 13 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति कार्यकारी निदेशालय की एक नवीनतम ट्रेंड्स रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आतंकवादी समूह अब युवाओं और बच्चों को निशाना बनाने के लिए गेमिंग प्लेटफॉर्म्स, वीभत्स हिंसक कंटेंट और नकारवादी ऑनलाइन उप संस्कृति का सहारा ले रहे हैं। […]

You May Like